G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना गंडई – जिला के. सी.जी. पुलिस टीम की पशु तस्करों विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही जारी।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो KCG

खैरागढ़ : जिला के सी जी पुलिस टीम की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.06.2026 को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NB 1804 में कुछ व्यक्ति कमजोर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बिना चारा-पानी के भरकर महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जा रहे हैं।

सूचना पर थाना गंडई पुलिस द्वारा बुढ़ासागर रोड स्थित सुरही नदी पुलिया के पास नाकाबंदी कर वाहन को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 04 नग भैंसा पड़वा, जिनकी अनुमानित कीमत ₹38,000/- है, को रस्सी से क्रूरतापूर्वक बांधकर परिवहन किया जाना पाया गया।कार्यवाही के दौरान वाहन चालक एवं अन्य आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई—:

(1)थम्मन लाल बिसेन, पिता रोशनलाल बिसेन, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम करोंदा, थाना बिरखा, जिला बालाघाट (म.प्र.)।
(2)माखन लाल पवार, पिता शालिकराम पवार, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम करोंदा, थाना बिरखा, जिला बालाघाट (म.प्र.)।
(3)एक विधि से संघर्षरत बालक।

पुलिस द्वारा 04 नग भैंसा पड़वा तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 NB 1804, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- है, जप्त किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹2,88,000/- है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना गंडई में अपराध क्रमांक 181/2026 दर्ज कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

थाना गंडई पुलिस की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page