G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इकोसिस्टम में प्रशासनिक भूमिका पर दी विस्तृत जानकारी

छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति पर विशेष कार्यशाला आयोजित

कवर्धा। कबीरधाम जिला कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़ की स्टार्टअप नीति एवं नवाचार आधारित उद्यमों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ नवाचार और स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति 2025-30 के तहत आयोजित हुई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य में स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने तथा प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं एवं पहलुओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत अभिषेक अग्रवाल, एडीएम विनय पोयाम सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में उद्योग विभाग रायपुर से पहुंची वरिष्ठ सलाहकार प्रीति खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार की स्टार्टअप नीति, नवाचार आधारित उद्यमों के लिए उपलब्ध अवसरों, वित्तीय एवं तकनीकी सहायता, मेंटरशिप तथा संस्थागत सहयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं, स्टार्टअप फाउंडर्स एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विशेषज्ञों द्वारा कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के प्रमुख एवं सफल स्टार्टअप्स के उदाहरण प्रस्तुत किए गए। साथ ही स्टार्टअप डेवलपमेंट इकोसिस्टम की विभिन्न अवधारणाओं जैसे इनोवेशन, इन्क्यूबेशन, फंडिंग, नेटवर्किंग और मार्केट लिंकिंग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यशाला में यह भी बताया गया कि स्टार्टअप को बढ़ावा देने में विभिन्न विभागों की क्या भूमिका है, तथा वे किस प्रकार नवाचार आधारित परियोजनाओं को प्रोत्साहित कर सकते हैं और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग प्रदान कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page