गंडई थाना क्षेत्र में उपद्रव कर अशांति फैलाने वाले 03 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ KCG
खैरागढ़ / गंडई : जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.06.2026 को थाना गंडई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बस स्टैंड गंडई के पास कुछ व्यक्ति शराब के नशे में आम लोगों से अनावश्यक वाद-विवाद कर गाली-गलौज एवं उपद्रव कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल निर्मित हो रहा है।
सूचना पर थाना गंडई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ पर उनकी पहचान निम्नानुसार हुई—:
(1)अरबाज खान, पिता शकील खान, उम्र 25 वर्ष, निवासी गंडई।
(2)गौकरण जोशी, पिता संजय जोशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, महामाई पारा, गंडई, थाना गंडई, जिला केसीजी।
(3)मुक्तानंद धृतलहरे, पिता जानु धृतलहरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कांशीटोला, थाना गंडई, जिला केसीजी।
उक्त व्यक्तियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने एवं आमजन को परेशान करने की गतिविधियां किए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही की गई तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
जिला केसीजी पुलिस आमजन से अपील करती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


