G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

पीडीएस राशन वितरण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की जांच की मांग

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलीमलगी के ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव में तीन माह का चावल एक साथ वितरित किया जाना था, लेकिन अब तक पूरा राशन नहीं मिला है। ग्रामीणों का आरोप है कि जून माह के चावल वितरण के नाम पर फिंगर प्रिंट तो ले लिया गया, लेकिन हितग्राहियों को चावल नहीं दिया गया।

आवेदन के अनुसार, राशन दुकान में प्रत्येक माह 25 तारीख से चावल वितरण किया जाता है, लेकिन कई बार ग्रामीणों को निर्धारित मात्रा से कम चावल दिया जाता है। साथ ही पिछले माह के राशन का फिंगर प्रिंट लेकर अगले माह में वितरण करने की शिकायत भी की गई है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले दो माह से शक्कर और नमक का वितरण नहीं किया गया है, जिससे हितग्राहियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा पात्र हितग्राहियों को पूर्ण राशन उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page