G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

अडानी के लिए फिर पेड़ काटे जायेंगे

रायपुर/29 मई 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा केते एक्सटेंशन कोल परियोजना को मंजूरी दे दिया गया है। यह कोयला खदान जहां खोली जा रही है वह हसदेव अरण्य क्षेत्र में आता है, जहां 1742 हेक्टेयर सघन वन है। इस कोयला खदान के लिए 7 लाख से अधिक पेड़ों को काटा जायेगा। खदान तो राजस्थान विद्युत मंडल को मिली है लेकिन इसकी खुदाई का ठेका अडानी के पास है। अडानी को फायदा पहुंचाने एक बार फिर छत्तीसगढ़ के वनों की बलि चढ़ाई जायेगी। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। हम यहां पर एक भी पेड़ काटने का विरोध करते है। 2022 में राज्य की विधानसभा ने सर्वसम्मति से हसदेव में पेड़ नहीं काटने का तथा किसी भी नई खदान नहीं खोलने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र को भेजा था। यह सरकार अडानी के हितों के लिए, राज्य के हितों की बलि चढ़ा रही है।

पानी मांगने पर भाजपा पार्षद ने हत्या किया, जुर्म की इंतिहा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पानी मांगने पर भाजपा पार्षद ने हत्या कर दिया। प्रदेश में पेयजल की समस्या कितनी ज्यादा गंभीर हो गयी है कि इसका भयावह एक उदाहरण राजधानी से लगे मंदिर हसौद में हुआ। जहाँ पर पानी नहीं पहुंचने की शिकायत भाजपा पार्षद को इतनी नागवार गुजरी उसने फरियादी नागरिक की हत्या कर लाश रेत में दफन कर दिया। यह भाजपाइयों के सत्ता के अहंकार का एक और उदाहरण है। एक दिन पहले भाजपा के सीतापुर विधायक ने तहसीलदार की पिटाई किया। भाजपाई मंत्री विधायक सांसद सुशासन त्यौहार में अधिकारियों को धमका-चमका रहे थे, अब वे मारपीट, हत्या में उत्तर आये है। एक तो आम जनता की समस्या का निराकरण नहीं कर पा रहे, जनता के द्वारा पानी मांगना गुनाह हो गया है, हत्या कर दे रहे है।

सरकार दुर्भावनापूर्वक जनगणना के आंकड़े बदलवा रही है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार दुर्भावनापूर्वक जनगणना के वास्तविक आंकड़े बदलवा रही है। सरकार जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के द्वारा एकत्रित किए गए वास्तविक तथ्यों में फेरबदल करवाने के लिए दबाव डाल रही है। किसी घर मे यदि उज्जवला गैस का कनेक्शन है लेकिन गैस नहीं भरवा पाने के कारण उनके यहां खाना चूल्हे पर बन रहा है, किसी ने अपने यहां शौचालय नहीं होने की बात लिखवाया है, कोई झोपड़ी में रहता है तथा वह सर्वे सूची में पात्र है उसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है तो उसने वही लिखवाया है तो इन आंकड़ों को जनगणना कार्य में लगे उच्चाधिकारी बदलवा रहे है। यह सरकार की छवि सुधारने की कोशिश में किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनगणना के वास्तविक आंकड़े तथा तथ्यों को बदलना देशद्रोह का काम है, देश के हजारों-करोड़ों रू. खर्च करके जनगणना कार्य करवाया जा रहा है। जनगणना के माध्यम से जो आंकड़े आयेंगे उसी के आधार पर आने वाले दशक के लिए देश की तमाम योजनायें बनाई जायेगी। विकास कार्यों की रूपरेखा तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर के संबंध में योजनायें बनेगी। गरीबों वंचितों के कल्याण की योजना बनेगी, जब आंकड़े ही सही नहीं होंगे तो योजनाएं सही कैसे बनेगी?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि जनगणना के तथ्यों से छेड़छाड़ गंभीर अपराध है तथा कांग्रेस पार्टी इस प्रकार की किसी भी गतिविधि की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखे है, यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की आंकड़ों में हेराफेरी करेगा तो उसके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।

मीसा बंदियों के परिजनों को पेंशन जनता के धन की लूट

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मीसा बंदियों के परिजनों को पेंशन देने का साय सरकार के निर्णय का कांग्रेस विरोध करती है। यह जनता के धन की बर्बादी है। मीसाबंदियों का देश की आजादी के लिए क्या योगदान है? उन्होंने जनसंघ और भाजपा के राजनैतिक कार्यक्रम में तत्कालीन सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया और जेल गये। उनको भाजपा ने पेंशन देना शुरू किया। अब उनके वंशजों को किस बात का पेंशन, यह तो गलत है। जनता के धन की लूट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page