G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सुशासन तिहार: जिले का जनसमस्या निवारण शिविर 11 मई को भण्डारपुर में

AP न्यूज़ विश्वराज ताम्रकार खैरागढ़ :

राज्य सरकार के निर्देशानुसार जन मानस की विभिन्न मांगो, समस्याओं, शिकायतों का त्वरित समाधान करने, विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और पात्रता अनुसार लाभान्वित करने के उददेश्य से सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया गया है। इसके अंतर्गत जिले का जन समस्या निवारण शिविर 11 मई को जनपद पंचायत खैरागढ़ के ग्राम पंचायत भण्डारपुर में ग्राम पंचायत प्रांगण के पास आयोजित किया गया है। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।
भण्डारपुर कलस्टर पंचायत में ग्राम पंचायत, भण्डारपुर, गर्रापार, खम्हारडीह, अचानकपुर नवागांव, टेकापार, मुढ़ीपार, गुमानपुर, परसाही, करेला, दैहान, खपरीसिरदार, चिचोला, उरईडबरी, घोंघेडबरी, मदनपुर, टोलागांव, प्रकाशपुर, जुरलाकला पंचायत शामिल किए गए हैं। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चंद्रवाल ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ जन समस्या निवारण शिविर में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करने कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page