थाना छुईखदान : जिला के.सी.जी. पुलिस टीम के द्वारा एक दिवसीय RTO पेपर अपडेट शिविर सम्पन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
थाना छुईखदान में आरटीओ पेपर अपडेट कराने व वाहनों के दस्तावेज बनाने शिविर सम्पन
खैरागढ़ : जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा एक दिवसीय RTO पेपर अपडेट शिविर आयोजित किया गया था जिसमें जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही आम लोगो कि सुविधा हेतु केसीजी पुलिस टीम के सौजन्य से परिवहन विभाग द्वारा विशाल शिविर का आयोजन थाना छुईखदान मे किया गया था,जिसमे समस्त वाहनों के दस्तावेज लर्निंग लाइसेंस – 165,बीमा-26, प्रदूषण-37, HSRP नंबर प्लेट -26 बनवाने कुल 254 लोग शिविर मे शामिल होकर लाभान्वित हुए। लोगो की सहभागिता व जागरूकता से निश्चित ही सड़क दुर्घटनाओ से बचने, कमी लाने और वाहनों के दस्तावेज नहीं रखने पर असुविधा से बचने में इस प्रकार के शिविर आकर लोग निश्चित रूप से लाभान्वित होते हैं किसी भी तरह के वाहनों के दस्तावेज संबंधित जानकारी का शिविर के टीम ने दस्तावेज बनवाने आने वाली कठिनाइयों का त्वरित निराकरण किया, दस्तावेज बनवाने आने वाले लोगो को यातायात नियमों की जानकारी दिया,शिविर मे आए लोगो ने केसीजी पुलिस विभाग, परिवहन विभाग का धन्यवाद किया, जिला पुलिस के सी जी जनमानस एवं लोक कल्याणकारी कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

