G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़/गंडई। गंडई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुम्हारपारा वार्ड क्रमांक 10 स्थित टावर के पास मंगल तिवारी नामक व्यक्ति अपने वाहन में गांजा छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना स्टाफ एवं गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल (टीवीएस एक्सएल 100) पर बैठा मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम मंगल तिवारी पिता स्व. राकेश तिवारी बताया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 08 BE 3339 की डिक्की से लाल-पीले कपड़े के थैले में रखा संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ, जो सेलों टेप से लिपटा हुआ था।
मौके पर गवाहों के समक्ष विधिवत तलाशी एवं जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। जांच के दौरान पदार्थ की पहचान सूंघने, रगड़ने, जलाने तथा एनडीपीएस किट के माध्यम से की गई, जिससे पुष्टि हुई कि वह गांजा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 2 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹20,000) एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹10,000) जप्त की है। कुल जप्त सामग्री की कीमत ₹30,000 आंकी गई है।
आरोपी के पास मादक पदार्थ रखने एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page