G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने जताया आभार, 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय

नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं ने जताया आभार, 33% आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय

https://youtube.com/shorts/ycsJV32g9Tg?si=B4seXAQGWl0rM294

कवर्धा। जिला कबीरधाम के कवर्धा स्थित वीर सावरकर भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए संकल्पों को साकार करने तथा संसद और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण प्रदान करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त करना था।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ शक्तियों ने मंचीय कार्यक्रम के माध्यम से अपनी सहमति व्यक्त की। साथ ही, सभी महिलाओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री एवं भारत की संसद के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी रश्मि शर्मा, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे की धर्मपत्नी रेखा पांडे सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष देव कुमारी चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष सतविंदर आहूजा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री नीतू शर्मा, गौरी साहू, जिला उपाध्यक्ष सरोजिनी ठाकुर, नीतू मिश्रा, पुष्पा पांडे, पंडरिया मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, कवर्धा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पुष्पा चंद्रवंशी, बोड़ला मंडल अध्यक्ष विद्या श्रीवास्तव, भोरमदेव मंडल अध्यक्ष ममता साहू, पांडातराई मंडल अध्यक्ष रेखा पनागर, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनूप गुप्ता, सीमा केसरवानी सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के इस निर्णय का समर्थन करते हुए इसे देश के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page