नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने ली अधिकारी-कर्मचारियों की क्लास

जनता की सेवा के साथ शहर विकास पहली प्राथमिकता-चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

https://youtube.com/shorts/6SuN-zaALyY?si=5COYKajJqwzlSRY6
कवर्धा। नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज अधिकारी-कर्मचारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
नपाध्यक्ष ने कहा कि कवर्धा की जनता की सेवा के साथ शहर का समुचित विकास हमारी पहली प्राथमिकता है शहर की समस्याओं को लेकर आने वाले नागरिकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने अधिकारियों से फील्ड में सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नपाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए सभी कार्यों को धरातल पर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
लापरवाही पर होगी कार्यवाही-चंद्रप्रकाश
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बैठक में कड़े तेवर दिखाये। कार्य में किसी तरह की लापरवाही ना करें। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्यवाही भी प्रस्तावित की जावेगी। जनसामान्य से शिकायत प्राप्त ना हो इसका विशेष ध्यान रखे, लापरवाही बर्दास्त नही की जावेगी। उन्होनें कहा कि कवर्धावासियों को शुद्व पेयजल, शहर की समुचित साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास, राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन सहित अन्य मूलभूत सुविधा प्रदान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है उन्होनें कहा कि सभी पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले इसका भी ध्यान रखे। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी जनता के सेवक है सभी अपने दायित्वों को अच्छे ढंग से निर्वहन करे। ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियो का सामना करना ना पडे़। बैठक में सभापति, पार्षदगण सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


