G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

चार भाटा खुर्द में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

पांडातराई। ग्राम पंचायत चार भाटा खुर्द में सामाजिक न्याय एवं समानता के प्रतीक भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच नंदकुमार चंद्रवंशी,पंच कृष्ण कुमार चंद्रवंशी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता विनती चंद्रवंशी एवं संतोषी चंद्रवंशी सहित मितानिन मंजू चंद्रवंशी, सुमन चंद्रवंशी, कुमार चंद्रवंशी, अंकित चंद्रवंशी, जितेन्द्र चंद्रवंशी,रामजी चंद्रवंशी, लक्ष्मण निषाद, प्रांजल चंद्रवंशी, हिमांशु चंद्रवंशी उपस्थित रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समानता और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page