G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

घरेलू उपद्रव एवं मारपीट करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

आरोपी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर भेजा गया जेल

थाना खैरागढ़ क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 01, ग्राम पिपरिया निवासी आरोपी राजारक गौरिया पिता परदेशी गौरिया, उम्र 26 वर्ष द्वारा अपने माता-पिता एवं पत्नी के साथ रहकर लगातार उपद्रव करने, उन्हे परेशान करने एवं मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच शुरू की गई । जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी समय-समय पर घर आकर परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देता है। आरोपी द्वारा पीड़ितों को “मेरे खिलाफ शिकायत करते हो” तथा पिकअप वाहन की मांग को लेकर विवाद करता है।
परिवार द्वारा समझाने पर भी उनकी बात न मानकर उग्र औऱ आक्रामक व्यवहार करता है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध अन्य कोई विकल्प न होने पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई।
आरोपी के व्यवहार से स्पष्ट है कि उसके द्वारा भविष्य में शांति भंग किए जाने की पूर्ण संभावना है। इस परिप्रेक्ष्य में आरोपी के विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page