सांसद संतोष पांडेय ने तरेगांव जंगल क्षेत्र में बन रहे सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, कहा- गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

कवर्धा – क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र तरेगांव जंगल में प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
सांसद संतोष पांडेय ने दुर्जनपुर से इंद्रीपानी व तरेगांव जंगल से गुडली तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता की जांच की। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन योजनाओं के तहत हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। गांव-गांव में सड़क निर्माण हो रहा है। दुर्गम क्षेत्रों में भी सड़कें बन रही हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रामकिंकर वर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, मंडल अध्यक्ष मोहन लाल धुर्वे, सांसद प्रतिनिधि नरेश चंद्रवंशी, कांशीराम उइके, रूप सिंह धुर्वे, श्रवणगिरी गोस्वामी, मनोज नायक, टेकराम चंद्रवंशी, सौरभ सिंह, सुनील मानिकपुरी, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

