शराब के अवैध धंधा करने वालों पर पुलिस प्रशासन की लगातार कार्यवाही, आबकारी विभाग के नाक के नीचे सारा खेल

https://youtube.com/shorts/IjO35fW8_SM?si=3BSbtmfnf8ElDqyW
धमधा /करण ताम्रकार
- अवैध शराब विक्रेताओं पर धमधा पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी
- 28 नग अवैध देसी शराब जप्त कर कार्रवाई की गई
- आबकारी विभाग के कार्य पर सवाल, नाक के नीचे पनप रहा धंधा
धमधा : दिनांक 11 अप्रैल को थाना धमधा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रहतादाह रोड स्थित बांधापार के पास एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय किए जाने की धमधा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल धमधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर अवैध शराब की बिक्री कर रहे रामचंद्र यादव दारगांव निवासी को पकड़ा लिया
आरोपी के पास से 28 नग देसी शोले प्लेन पौवा (कीमत लगभग 2240 रुपये ) जप्त किया गया
मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से अवैध शराब जप्त कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गयी !
नगर में चर्चा बना हुआ है आखिर बड़ी मात्रा में शराब कहा से परोसा जा रहा
धमधा पुलिस की लगातार कार्रवाई से नगर में चर्चा और मन में सवाल बना हुआ है आखिर आबकारी विभाग क्या कर रही है, बड़ी मात्रा में शराब कहा से परोसा जा रहा है, आबकारी विभाग का कार्य पुलिस प्रशासन कर रही विभाग की मिली भगत का चर्चा नगर में बना हुआ है !


