भाजयुमो का युवा संपर्क अभियान, आर्मी ग्रुप के युवाओं से किया संवाद

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे कार्यक्रमों के अंतर्गत भाजयुमो जिला कबीरधाम द्वारा युवा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्मी ग्रुप कवर्धा के युवा अभ्यर्थियों से भेंट कर संवाद स्थापित किया गया।
यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश पर तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष ठाकुर के मार्गदर्शन में, जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया।


संवाद के दौरान भाजयुमो जिला कबीरधाम के महामंत्री अमित चन्द्रवंशी एवं थानेश्वर जायसवाल ने उपस्थित युवाओं को केंद्र व राज्य की ट्रिपल इंजन सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इनमें इंटर्नशिप योजना, स्किल डेवलपमेंट, बालिकाओं के लिए छात्रावास निर्माण, नालंदा लाइब्रेरी, अग्निवीर योजना, छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल व वनरक्षक भर्ती जैसी योजनाएं शामिल हैं।
कार्यक्रम के अंत में युवा साथियों को कॉपी-पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राजकुमार नेताम जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, रविशंकर चन्द्रवंशी सभापति, जनपद पंचायत पंडरिया, यशवंत श्रीवास मंडल महामंत्री कुकदुर, तुषार चन्द्रवंशी, उमेश्वर साहु सहित आर्मी ग्रुप के कोच एवं लगभग 50 से 60 युवा उपस्थित रहे।



