मारो नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी की किसान न्याय जनसभा आज, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल करेंगे संबोधित

आम आदमी पार्टी का किसान न्याय जनसभा मारो नगर पंचायत में।आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल मारो में जन सभा को संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में किसानों के हित व अपने संगठन निर्माण हेतु एक जन सभा मारो नगर पंचायत क्षेत्र में कल करने जा रही है आपको बता दे नगरीय निकाय चुनाव से भी इसे जोड़ कर देखा जा रहा है आगामी नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी भी इस नगर पंचायत में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है और मारो नगर पंचायत चुनाव के प्रभारी पवन चंद्रवंशी बनाये गए है जो लगातार इस नगर पंचायत का दौरा कर इस नगर पंचायत की समस्या को बारीकी से देख रहे है और क्षेत्र में अच्छे प्रत्याशी की तलाश जारी है ।
मारो नगर पंचायत के प्रभारी पवन चंद्रवंशी ने बताया कि इस बार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉ संदीप पाठक प्रभारी व सह प्रभारी दिल्ली के विधायक मुकेश अहलावत है व गंभीरता से हर दिन हमे प्रोग्रेस रिपोर्ट लेते है और नए टास्क के साथ हमे रोज निर्देशित किया जाता है और दिए हुए टास्क के बारे में सह प्रभारी मुकेश अहलावत हर रोज इस पर रिपोर्ट लेते है आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली में विश्व स्तर की शिक्षा स्वास्थ्य व काम की राजनीति को कर के एक इसिहास रच दिया है जिसमे गरीब व अमीर के बच्चों को एक स्कूल में एक टेबल में एक साथ पढ़ने का जो प्रयोग दिल्ली के अंदर किया उसे आज भी लोग बहुत तारीफ करते है और जिस तरह उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस और प्राइवेट हॉस्पिटल पर जो लगाम लगाया उसकी तारीफ विश्व स्तर पर हुई थी उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा की भी तैयारी कर रही है जिसके लिए प्रदेश के सभी विधानसभाओं में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है ।चंद्रवंशी जी ने आगे कहा कि हम प्रदेश के सभी 90 विधानसभाओ में पांच पांच ब्लॉक अध्यक्ष बनाये है और इसके माध्यम से हम प्रदेश के 11693 ग्राम पंचायतों व लगभग 21 हजार गांव तक संगठन बनाने का लक्ष्य रखे है।
उन्होंने आगे कहा कि इस जनसभा को संबोधित करने पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल आ रहे है जिसकी तैयारी हमने पूरी कर ली है कल श्री जायसवाल इस सभा को संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
बेमेतरा जिला के साथी राजेश टंडन एवं चुनाव सह प्रभारी आई डी चौसरे जी ने लगातार बेमेतरा जिला में सदस्यता अभियान चला रहे है व इन्हें ही सभा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है उन्होंने नगर पंचायत मारो में जनता से अपील की है कि इस बार हम मजबूत व अच्छे प्रत्याशी को चुनाव में खड़े करेंगे व बहुत ज्यादा संघर्स करेंगे जनता विकल्प चाहती है जिसे हम मारो की जनता के सामने बेहतर विकल्प रखेंगे अब जनता तय करेगी की उन्हें किसी चुनना है।

