G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला केसीजी पुलिस टीम की सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : दिनांक 10/04/2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि छेरकु वर्मा जयस्तंभ छुईखदान के पास लोगों से पैसा लेकर कागज पर अंको के सामने रूपये पैसे लिखकर सट्टा पट्टी लिख रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबीर के बताए अनुसार जयस्तंभ छुईखदान पहुंचकर घेराबंद कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी छेरकुराम वर्मा पिता स्व0 शीतल वर्मा उम्र 57 साल साकिन कानीमेरा थाना छुईखदान जिला केसीजी के कब्जे से एक नग एन्ड्राईड मोबाईल सैमसंग गैलेक्सी नीला कलर का पुरानी इस्तेमाली कीमती करीबन 3000 रूपये, एवं एक नग सट्टापट्टी सादी कागज में अंको के आगे रूपये पैसे का लेन देन लिखा हुआ, 01 नग डाॅट पेन एवं मोबाईल के मेसेज का स्कीन शाट 01 प्रति एवं नगदी रकम 1210 रूपये को जप्त कर अपराध धारा का साक्ष्य पाये जाने से गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी छेरकुराम वर्मा पिता स्व0 शीतल वर्मा उम्र 57 साल साकिन कानीमेरा थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूध्द अपराध क्रमांक 129/2026 धारा 6, 7 छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया। प्रकरण में अग्रिम विवेचना कार्यवाही जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में छुईखदान पुलिस स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा। सट्टा,जुआ व शराब जैसे सामाजिक बुराई वाले अपराध पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page