G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिला पंचायत अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यों का निरीक्षण, निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विशेष प्रोजेक्ट अंतर्गत नक्सल प्रभावित परिवारों के ग्राम पंचायत बिरूटोला में हितग्राही राजीम धुर्वे एवं समरीन बाई के छत स्तर तक निर्माणाधीन आवास का अवलोकन करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाशचंद तारम, प्रभारी जिला समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) राजेश साहू, तकनीकी सहायक, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से शासन द्वारा प्राप्त लाभों की जानकारी ली तथा उनके परिवार को स्व-सहायता समूह से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उनकी अभिरुचि के अनुसार अन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत समुदानी के आश्रित ग्राम नीजामडीह में समाज प्रमुख, सरपंच एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा सीसी रोड निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर तकनीकी सहायक को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पटेल ने ग्रामीण शिक्षित युवाओं को राजमिस्त्री, उन्नत कृषि एवं पशुपालन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर बैंक ऋण के माध्यम से छोटे-छोटे व्यवसाय एवं कृषि कार्यों के लिए बीज, खाद आदि क्रय कर आर्थिक रूप से सशक्त बना जा सकता है।
ग्रामीणों द्वारा नीजामडीह से समुदानी मार्ग को स्वीकृत करने की भी मांग रखी गई।
निरीक्षण के क्रम में नीजामडीह से लगभग 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित प्राकृतिक जल प्रवाह (झिरिया) का भी अवलोकन किया गया। ग्रामीणों ने यहां ज्योति विसर्जन हेतु कुंड, सामुदायिक भवन तथा पानी-बिजली की व्यवस्था की मांग रखी।
इस दौरान ग्राम पंचायत समुदानी के सरपंच भारत यादव, ग्राम पंचायत चोभर के सरपंचपति गणेश धुवे, ग्राम पंचायत गेरूखदान के सरपंच बरन सिंह मरावी, ग्राम पंचायत कोसमर्रा के सरपंचपति हेमंत तथा बैगा समाज के जिला अध्यक्ष जीवन मरावी सहित सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page