सीजीपीएससी की परीक्षा को लेकर आयोग और सरकार गंभीर नहीं

रायपुर/06 अप्रैल 2026। सीजीपीएससी परीक्षा को लेकर सरकार और आयोग गंभीर नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय राज्य लोकसेवा आयोग (PSC) की परीक्षा को संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर कराने का दावा करने वाली भाजपा सरकार राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षा की समय सारणी व्यवस्थित नहीं बनावा पा रही है। परीक्षार्थियों को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में मात्र 51 दिन का ही अंतराल दिया गया है जबकि पिछले वर्ष यह 104 दिन का था।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष राज्य सेवा परीक्षा के प्रारम्भिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2026 को जारी किया गया और मुख्य परीक्षा 16, 17, 18, 19 मई 2026 को आयोजित की जाने वाली है तो क्या वजह की अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए इतना कम समय मात्र 51 दिन का समय दिया गया है जबकि पिछले वर्ष के राज्य सेवा परीक्षा के प्रारम्भिक परीक्षा के परिणाम और मुख्य परीक्षा के बीच 104 दिन का गैप PSC परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थियों को दिया गया था। इसके पीछे क्या वजह है? क्या युवाओं का हितैषी होने की दावा करने वाले सरकार बताएगी? क्या छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग अध्यक्ष कारण बतायेंगे?
