G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
BemetaraChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी बेमेतरा का सम्मान समारोह सम्पन्न, डॉ. नरेश कुमार यदु हुए सम्मानित

बेमेतरा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था बेमेतरा द्वारा 29 मार्च 2026 को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने कबीरधाम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार यदु को सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में डॉ. महंत ने कहा कि देश को मिली आजादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को इन वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान के बारे में अवश्य जानना चाहिए। साथ ही उन्होंने सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों की समस्याओं और मांगों के समाधान हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र के सेनानी परिवारों की समस्याओं को विधानसभा में उठाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजककार बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक ने की। मंच संचालन ललित मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक जयसिंह अग्रवाल एवं पूर्व विधायक  विनय जायसवाल भी मंचासीन रहे। समारोह में डॉ. नरेश कुमार यदु के साथ-साथ नरोत्तम महोबिया, महेश महोबिया, गुरुप्रसाद शर्मा, एस.एस. जैन एवं सियाराम महोबिया को भी सुत की माला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा को साधुवाद दिया गया। इस सम्मान समारोह में बेमेतरा के अलावा कबीरधाम, छुईखदान, मुंगेली, बिलासपुर, रायपुर, पाटन, देवकर एवं दुर्ग जिले से आए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page