G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला सह प्रशिक्षण संपन्न

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : जिले में प्रधानमंत्री राहत योजना (PM-RAHAT) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को कैशलेस एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान आयुष्मान भारत जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज वैष्णव, यातायात प्रभारी, आयुष्मान भारत डीपीसी अखलेश सिंह राजपूत, जिला प्रबंधक अरुण सोनी सहित जिले के सभी पंजीकृत एवं अपंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला में बताया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा फरवरी 2026 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री राहत योजना (PM-RAHAT) सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना तिथि से अधिकतम 7 दिनों तक सूचीबद्ध अस्पतालों में ₹1.5 लाख तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य दुर्घटना के बाद त्वरित एवं सुनिश्चित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर घायल व्यक्तियों की जान बचाना तथा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page