योगेश वर्मा बने भाजपा सोशल मीडिया कबीरधाम जिला कार्यकारिणी सदस्य

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला संगठन प्रभारी महेश वर्मा, जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी तथा जिला संयोजक भाजपा सोशल मीडिया कबीरधाम गजेन्द्र तंबोली की अनुशंसा से भाजपा स./लोहारा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता योगेश वर्मा को भाजपा सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है।
योगेश वर्मा अपने समाज में मजबूत पकड़ रखते हैं और वर्तमान में तिरेला कुर्मी क्षत्रिय समाज के छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके अलावा स./लोहारा मंडल ओबीसी मोर्चा में मीडिया प्रभारी के रूप में पूर्व में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।
संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समाज में प्रभाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। योगेश वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के हित में कार्य करेंगे।


