G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

खैरागढ़ ब्लॉक के सरपंच-सचिवों को अविवादित नामांतरण-बंटवारा प्रक्रिया का प्रशिक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी


खैरागढ़। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों द्वारा किए जा रहे अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणों के पंजीयन में प्रगति लाने के उद्देश्य से सरपंच-सचिवों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यशाला जिला पंचायत संसाधन केंद्र देवारीभाठ में 9 मार्च 2026 को संपन्न हुई। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से खैरागढ़ ब्लॉक के सरपंच-सचिवों के लिए आयोजित किया गया था।
कार्यशाला में मार्गदर्शन देने के लिए जिला पंचायत खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, उपसंचालक पंचायत गीत कुमार सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे तथा खैरागढ़ की अनुभागीय अधिकारी (राजस्व) टांकेश्वर साहू उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान सरपंचों एवं सचिवों को अविवादित नामांतरण और बंटवारा प्रकरणों की पंजीयन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन पंजीकरण तथा राजस्व अमले के साथ समन्वय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर इन प्रकरणों का त्वरित पंजीयन और निराकरण होने से ग्रामीणों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और राजस्व सेवाएं गांव स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यशाला में उपस्थित सरपंच-सचिवों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने से पंचायत स्तर पर कार्यों के क्रियान्वयन में काफी सुविधा होती है।
उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में छुईखदान ब्लॉक के सरपंच-सचिवों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 मार्च 2026 को जनपद पंचायत छुईखदान के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरणो का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page