G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

थाना ठेलकाडीह – रात के अंधेरे मे बुजुर्ग की गई थी हत्या। आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जिला पुलिस KCG टीम द्वारा सुलझाई गई अंधे कत्ल की गुत्थी

आरोपी द्वारा हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए गढी गई थी चोरी की झूठी कहानी ।

मृतक द्वारा आरोपी को घर और खेती के काम को लेकर बेईज्जत करने और उसके परिवार की महिला पर बुरी नजर रखने के संदेह से आक्रोश में आकर की गई हत्या ।

अपराध का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27.02.2026 के सुबह करीब 8.30 बजे थाना ठेलकाडीह पुलिस को सूचना मिला कि ग्राम गहिरा-गोपालपुर में गुवाल वर्मा के पिता लेडगूराम वर्मा की हत्या हो गई है की सूचना पर तत्काल ठेलकाडीह पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित कर मौके पर पहुंच कर सूचना की तस्दीक किया गया सूचना सही पाया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये घटनास्थल ग्राम गहिरा गोपालपुर में डॉग स्कवाड टीम एवं एफएसएल के सीन ऑफ क्राईम युनिट वैज्ञानिक को मौके पर तलब कर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। हत्या के सबंध मे आसपास के लोग एवं ग्रामीणो से पता साजी कि जा रही थी पतासाजी दौरान पंचान गवाहों एवं मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर संदही आरोपी बिरेन्द्र कुमार वर्मा पिता रामकुमार वर्मा साकिन ग्राम गहिरा गोपालपुर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी का मेमोरण्डम कथन लेख किया गया जो आरोपी ने अपने मेमोरण्डम कथन मे बताया कि मृतक लेडगू राम वर्मा (ग्राम पटेल) रोज हमारे घर में टीवी देखने आते जाते रहता था और मुझे जब भी देखता है घर और खेती किसानी के काम को लेकर अनाप सनाप बकते रहता था जो मुझे बहुत बुरा लगता था। एवं मेरे परिवार की महिला के उपर भी बुरी नजर रखता और मेरे सामने ही आंख मिलाकर गलत हरकत करता था जिससे मै काफी आक्रोश में था और गुस्से मे आकर लेडगू राम को मारने का योजना बनाया और सब के सो जाने के बाद रात्रि 26/02/2026 को करीबन 11.00 बजे लेडगू राम को मारने के लिए मै घर से कुल्हाडी लेकर लेडगूराम के घर गया जो सो रहा था तो टंगिया से उसके सिर मे तीन बार वार करके उसकी गला को दबा कर हत्या किया हूं तथा घटना को किसी चोर द्वारा चोरी करने के बाद कारित किया गया है एैसा दिखाने के लिए उसके नये मकान के पिछले खिडकी को तोडकर घर अंदर आलमारी को भी तोड फोड किया हूं बताया। मामले मे आरोपी का मेमोरण्डम कथन लेकर उसके बताये अनुसार घटना मे प्रयुक्त टंगिया एवं घटना के समय पहने हुये टीशर्ट वं लोवर तथा बनियान का कपडा जिसमें मृतक के खुन को आरोपी द्वारा पोछा गया था को आरोपी के घर से निकालकर पेश करने पर एवं तालाब किनारे हल्के पानी अन्दर कीचड से निकालकर पेश करने पर वजह सबुत में जप्त कर लिया गया है। आरोपी के विरूद्व अपराध सबूत पाये जाने से उसे गिरफ्तार कर आज दिनांक 03.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page