G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIARaipurखास-खबर

भाजपा सरकार शराब की खपत बढ़ाने तथा शराब से काली कमाई में लगी है – कांग्रेस

शराब बंदी की बात करने वाले शराब में कमीशनखोरी कर रहे

रायपुर/01 मार्च 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार शराब में कमीशनखोरी की गई व्यवस्था तैयार करने जा रही है। सरकार ने शराब निर्माता कंपनियो से उनके ब्रांड के रेट का टेंडर मंगवाया है और सरकार निर्माता कंपनियो से प्राप्त रेट में अपना सेस जोड़कर नया रेट शराब की बोतलो पर चस्पा करेगी, उसी के आधार पर शराब की बिक्री की जायेगी। सरकार कंपनियो से रेट नेगोशिएसन के लिये कुछ नहीं करने जा रही। निर्माता कपंनिया सत्ता में बैठे हुये लोगो का कमीशन जोड़ कर अपना रेट देगी सरकार उस रेट पर खरीदी करेगी। जबकि जिन राज्यों में शराब दुकाने निजी ठेकेदार चलाते है, वहां पर शराब निर्माता कंपनियां 40 से 60 प्रतिशत तक डिस्काउंट देती है। वही ब्रांड दूसरे राज्यों में डिस्काउंट पर विक्रेता को मिलता है। छत्तीसगढ़ सरकार को पूरे रेट में इस पूरी प्रक्रिया से घोटाले की बू आ रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार के द्वारा लगातार शराबखोरी को संरक्षण देने वाले निर्णयों से प्रमाणित है कि भाजपा का शराबबंदी के लिए प्रदर्शन केवल राजनैतिक पाखंड था। साय सरकार का शराब प्रेम मनपसंद ऐप और 67 नई शराब दुकान खोलने के बाद इस साल 30 और नई दुकाने खोलने जा रही है। भाजपा नेताओं का फोकस केवल कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में है और इसके लिए प्रदेश की नशे में डुबोने का षड्यंत्र रचा है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा विपक्ष में थी तब शराब बंदी के लिए बड़ी-बड़ी बात करती थी। अब शराब की बिक्री बढ़ाने में लगी है। सरकार में आने के बाद शराब की खपत बढ़ाने नीति बना रही 67 नई दुकानें खोल दिए, 700 दुकानें जो पहले से चल रही थी उनको कंपोजिट कर दिया देशी में अंग्रेजी, अंग्रेजी में देशी बेचना शुरू कर दिया, मतलब 1400 काउंटर हो गया।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध शराब की बिक्री बढ़ गई, दूसरे प्रांतों से शराब तस्करी कर के आ रही, बिना होलोग्राम, नकली होलोग्राम के शराब सरकारी दुकानों से बेची जा रही। पूरी सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page