G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

लोहारा में ‘अंगना में शिक्षा’ के तहत जिला स्तरीय FZN मेला सम्पन्न

कवर्धा जिला कबीरधाम में ‘अंगना में शिक्षा’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं FZN मेला का आयोजन लोहारा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में DMC श्रीवास्तव, एपीसी कौशिक, सहसपुर लोहारा की सक्रिय महिला पार्षद, महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर, एसआरजी भुनेश्वरी साहू, डीआरजी वर्षा मानिकपुरी एवं एलीना विल्सन सहित विभिन्न विकासखंडों के बीआरजी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन एवं स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ‘अंगना में शिक्षा’ योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों की परवरिश एवं प्रारंभिक शिक्षा पर आधारित प्रस्तुति दी।
अतिथियों ने बताया कि यह योजना 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं भाषाई विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। मेले में काउंटर सपोर्ट कार्ड वितरण, संकलन प्रपत्र भरना, संतुलन बनाकर चलना, कूदना, पेपर फोल्डिंग, मिलान करना, रंग पहचान, वर्गीकरण, क्रम से लगाना, चित्र वाचन, अंग पहचान, जोड़-घटाव, शारीरिक विकास, रंग-रोगन एवं भाषा विकास जैसी गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया, जिसका अतिथियों ने अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान माताओं के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत में सभी एसआरजी एवं डीआरजी को प्रशस्ति पत्र एवं मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page