G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया औचक निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र कोपरो, देवरचा एवं रामपुर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, नियमित प्रसव पूर्व गर्भावस्था जांच (एएनसी) तथा संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समय पर जांच और सुरक्षित प्रसव अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी बच्चों का 100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्रों में दवा उपलब्धता, साफ-सफाई, स्टाफ उपस्थिति एवं रजिस्टर संधारण की भी जांच की और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page