G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
Uncategorized

सरकार ने किसानों का 2622 करोड़ रू. नहीं दिया – कांग्रेस

रायपुर/28 फरवरी 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि साय सरकार ने किसानों के खाते में आधा अधूरा अंतर राशि डाला है। यह अंतर राशि समर्थन मूल्य और 3100 रू. घोषित मूल्य के बीच की राशि है। जबकि दो सालों में धान के समर्थन मूल्य में 117+89=206 रू. की बढ़ोत्तरी हुई। अतः सरकार अंतर राशि की गणना 3286 के आधार पर की जानी चाहिए। सरकार 3100 के हिसाब से कीमत देकर सरकार किसानों से धोखा कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 1 एकड़ में 21 क्विंटल के हिसाब से खरीदी हुई। इस प्रकार 21X186=3906 रू. प्रति एकड़ सरकार किसानों को नहीं दे रही। इस वर्ष 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। इस हिसाब से किसानों का 2622 करोड़ रू. सरकार नहीं दे रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा का चरित्र किसान विरोधी है। सरकार ने इस वर्ष 7 लाख किसानों से धान नहीं खरीदा। सरकार ने खुद के द्वारा घोषित लक्ष्य से भी कम धान खरीदा, षड़यंत्र करके लाखों किसानों को एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं करने दिया गया, अब सरकार किसानों को पूरा राशि भी नहीं दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page