चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष बने राकेश (सोनू) चंद्रवंशी

कबीरधाम। चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश केंद्रीय समाज द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से समाज के युवाओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
राकेश (सोनू) चंद्रवंशी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। युवाओं को संगठित करने, समाजहित के कार्यक्रमों में भागीदारी और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उनकी नियुक्ति के बाद समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि वे समाज को संगठित, मजबूत और प्रगतिशील बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
राकेश (सोनू) चंद्रवंशी ने अपनी नियुक्ति पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज की एकता, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। समाज के लोगों का कहना है कि युवा नेतृत्व से संगठन में नई सोच और नई दिशा मिलेगी, जिससे समाज का विकास और तेजी से आगे बढ़ेगा।
समाजजनों ने राकेश (सोनू) चंद्रवंशी को युवा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



