ChhattisgarhKCGखास-खबर

श्रम विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत् 3129 श्रमिकों को किया लाभान्वित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : श्रम विभाग अंतर्गत छ०ग० असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं छ०ग० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। जिले के 3129 श्रमिकों को योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनके बैंक खाते में मंडल मुख्यालय द्वारा डीबीटी के माध्यम से कुल 1 करोड़ 14 लाख 17 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

इसके तहत् महतारी जतन योजना अंतर्गत 330 हितग्राहियों को राशि 20 हजार प्रति हितग्राही, कुल 66 लाख तथा श्रमिकों के बच्चों हेतु संचालित छात्रवृत्ति सहायता योजना अंतर्गत 2799 श्रमिकों को 64 लाख 77 हजार रूपये से लाभान्वित किया गया है। विभाग की इस पहल से श्रमिकों को आर्थिक लाभपहुंचेगा और उनके जीवन में खुशहाली आयेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page