G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

गंभीर धाराओं में भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

खैरागढ़ :

विवरण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मानदाता लोधी, पिता स्व. रामदयाल लोधी, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम बोरी, थाना खैरागढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने रिश्तेदार के मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु दिनांक 16.01.2026 से 24.01.2026 तक घर में ताला लगाकर बाहर गए थे।
दिनांक 24.01.2026 को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था तथा अंदर रखे संदूक को तोड़कर उसमें रखा 35,000/- रुपये कीमती के मशरूका अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी।
रिपोर्ट पर थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 35/2026, धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बीरसिंह वर्मा, पिता अमर सिंह वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी धम्मादीप नगर, ईटाभट्ठा चौक, नागपुर, थाना यशोदा नगर, महाराष्ट्र बताया।
आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ योजना बनाकर घटना दिनांक को प्रार्थी के घर में प्रवेश कर चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page