ChhattisgarhKCGखास-खबर

रैम्प योजना अंतर्गत उद्योग एवं बैंकर्स बैठक का आयोजन 26 फरवरी को

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ :  वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम प्रदर्शन उन्नयन एवं तीव्रता योजना) के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए उद्योग एवं बैंकर्स बैठक का आयोजन दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे से मैकल सदन, जिला पंचायत, खैरागढ़ में किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत द्वारा की जाएगी।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत बैंकों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करना तथा हितग्राहियों एवं बैंक प्रतिनिधियों के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। बैठक में विशेष रूप से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से संबंधित प्रकरणों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य शासन की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे स्थानीय उद्यमियों को शासन द्वारा प्रदत्त प्रोत्साहन, अनुदान एवं अन्य सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, समस्त बैंक शाखा प्रबंधक, संबंधित विभागीय अधिकारी तथा योजनाओं के हितग्राहियों से कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है।

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा अपेक्षा व्यक्त की गई है कि इस संयुक्त बैठक के माध्यम से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को नई गति मिलेगी तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page