ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

संकल्प आधारित बजट सिर्फ ढकोसला साबित होगा — रवि चन्द्रवंशी

कवर्धा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की किसान इकाई किसान कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के जिला अध्यक्ष रवि चन्द्रवंशी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का यह संकल्प आधारित बजट पूर्व के “ज्ञान” और “गति” आधारित बजट की तरह ही केवल दिखावा साबित होगा।
रवि चन्द्रवंशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूर्ण रूप से निरंकुशता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, महिला, युवा, मजदूर एवं ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने के बजाय उद्योगपतियों को बढ़ावा देने पर अधिक जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिस “संकल्प” को आधार बनाकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, वह धरातल पर कारगर सिद्ध नहीं होगा। इससे पहले प्रस्तुत “ज्ञान” और “गति” आधारित बजट भी पूरी तरह असफल रहे हैं और आम जनता को उसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका।
रवि चन्द्रवंशी ने कहा कि किसान कांग्रेस कमेटी इस बजट का विरोध करती है तथा सरकार से मांग करती है कि किसानों, मजदूरों और ग्रामीण अंचलों के वास्तविक विकास हेतु ठोस एवं प्रभावी प्रावधान किए जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page