जिला केसीजी पुलिस टीम द्वारा पशु तस्करो के विरूद्व कड़ी कार्यवाही

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
02 आरोपियों को 02 नग मवेशी के साथ किया गया गिरफ्तार
खैरागढ़ पुलिस टीम केसीजी द्वारा थाना गातापार क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22/02/2026 को पशु तस्करी करते हुए आरोपी 01- कुदरत खान पिता कालू खान उम्र 32 साल निवासी टीमकीटोला थाना बहेला जिला बालाघाट मध्यतप्रदेश 02- भुनेश्वटर बघेल पिता गजेन्द्रघ बघेल उम्र 35 साल निवासी गाडाघाट थाना गातापार जिला केसीजी को 02 नग मवेशी को खैरागढ की ओर से जंगल के रास्ते कत्लनखाना ले जाते हुए पहाड़ी जंगल गातापार में दो नग भैस/पडवा को क्रुरता पूर्वक पैर एवं गला में रस्सी बांध कर बिना चारा पानी के लाठी डंडा से मारते हुए कत्लखाना नागपुर महाराष्ट्र् ले जाते पाये जाने पर आरोपी भुनेश्वेर बघेल के कब्जे से एक नग भैस एवं एक नग पडवा कीमती 11000 रूपये एवं 03 नग प्लास्टिक रस्सी व कुदरत खान से होण्डा साईन मो0 स0 क्रमांक सीजी 04 एमयू 0414 कीमती 30000 रू को समक्ष गवाहान जप्त कर व आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 4, 6, 10 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशुओ के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 का धारा-11 का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में पेश कर आदेशानुसार न्यायिक रिमांड में भिजवाने की कार्यवाही की जावेगी।
पुलिस टीम केसीजी द्वारा पशु तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।



