किसान न्याय जनसभा में किसानों के अधिकारों की उठी आवाज, संगठन ने मजबूत एकजुटता का दिया संदेश

राजनांदगांव। क्षेत्र में आयोजित किसान न्याय जनसभा में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किसानों की समस्याओं, अधिकारों एवं न्याय की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देवलाल नरेठी ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, समय पर भुगतान और सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि किसान हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया जाएगा।
लोकसभा अध्यक्ष भूपेश तिवारी ने अपने संबोधन में किसानों की आर्थिक स्थिति, फसल बीमा, समर्थन मूल्य एवं सिंचाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश सचिव चंद्रमणि वर्मा(राजनांदगांव) ने महिला किसानों की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।
लोकसभा उपाध्यक्ष अशोक चौबे , राजनांदगांव जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी , वरिष्ठ पूर्व किसान अध्यक्ष रमेश यादव , राजीव यादव , रंभा रामटेक (महिला विंग अध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों ने एकजुट होकर किसान हित में संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। जनसभा शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न



