ChhattisgarhKCGखास-खबर

शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : // जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में एक दिवसीय “स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्टार्टअप संस्कृति युवाओं के लिए रोजगार सृजन का सशक्त माध्यम बन रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्टार्टअप एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने हेतु अनुदान, कर छूट, प्रशिक्षण, मार्गदर्शन तथा अन्य प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में पहल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अंतिम वर्ष के लगभग 40 छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। उपस्थित विद्यार्थियों ने योजनाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें उपलब्ध शासकीय सहायता एवं संसाधनों की जानकारी प्रदान कर स्वरोजगार की दिशा में प्रोत्साहित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page