ChhattisgarhKCGखास-खबर

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान

News Ad Slider
Advertisement

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

खैरागढ़ : खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत स्थानीय स्तर पर संचालित एवं प्रस्तावित सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के तहत आटा चक्की, मसाला पिसाई, टोस्ट निर्माण, बड़ी निर्माण, कुल्फी, आइसक्रीम, मिठाई, चिक्की सहित अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों तथा पशु चारा, मुर्गी चारा, आदि की स्थापना अथवा उन्नयन हेतु परियोजना लागत पर 35 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना तथा सूक्ष्म खाद्य उद्यमों को औपचारिक ढांचे में लाना है।

PMFME योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक ऑनलाइन पोर्टल
https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/#/login
के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक (पिछले 6 माह का विवरण) कोटेशन एवं राशन कार्ड की प्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।

योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, भू-तल, गीता कॉम्प्लेक्स, साईं मंदिर के पास, कवर्धा रोड, खैरागढ़ में प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त अर्जुन कुमार साहू, सहायक प्रबंधक से मोबाइल नंबर 9981866045 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page