ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

कवर्धा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य जिला स्तरीय समारोह 3 फरवरी को

News Ad Slider
Advertisement

कवर्धा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य जिला स्तरीय समारोह 3 फरवरी को


कवर्धा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर जिला स्तरीय भव्य समारोह का आयोजन 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को संत गुरु रविदास गुरुद्वारा, वार्ड क्रमांक 18, कवर्धा, जिला कबीरधाम में किया जाएगा। इस आयोजन का नेतृत्व समस्त जिला अहिरवार समाज, जिला कबीरधाम द्वारा किया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए समता, समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा
प्रातः 8 से 10 बजे तक – आरती वंदना
प्रातः 10 से 11 बजे तक – बाइक रैली
11 से 12 बजे तक – प्रसादी भोजन
दोपहर 12 से 2 बजे तक – अतिथि आगमन एवं संबोधन
दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक – गुरु वाणी
शाम 4 से रात्रि 9 बजे तक – रैली एवं नगर भ्रमण
मुख्य अतिथि विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन
अध्यक्षता ,ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, नंदू राडेकर जिला अध्यक्ष, अहिरवार समाज, कवर्धा
विशिष्ट अतिथि विजय मेहरा , प्रदेश अध्यक्ष, रविदास समाज
ईश्वरी साहू , जिला पंचायत अध्यक्ष, कवर्धा
चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी , नगर पालिका अध्यक्ष, कवर्धा
सौखी अहिरवार , पार्षद, संत रविदास वार्ड क्रमांक 04, कवर्धा आयोजन समिति ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाएं और संत गुरु रविदास जी के आदर्शों को आत्मसात करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page