जिला केसीजी पुलिस टीम ने दो अलग अलग मामले में अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

जिला केसीजी पुलिस टीम की आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।
अपराधों की रोकथाम के लिए जुआ, सट्टा, गांजा व अवैध शराब बिक्री पर जारी रहेगी प्रभावी कार्यवाही।
13/01/2026 को सामाजिक बुराई वाले अपराधों पर अंकुश लगाने छुईखदान पुलिस की मुहिम के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना स्थल नर्मदा कुण्ड छुईखदान के पास रेड कार्यवाही किया गया आरोपी नवली सिंह पिता सुजनु कुम्भकार उम्र 34 साल साकिन वार्ड नं. 11 टिकरीपारा छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी के कब्जे से 15 पौवा देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 2.700 बल्क लीटर कीमती 1200 रूपये तथा शराब बिक्री नगदी रकम 240 रूपये जुमला कीमती 1440 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी नवली सिंह के विरूध्द अपराध क्रमांक 09/2026 धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। एवं पुनः अलग स्थानों में घटना स्थल ग्राम बाबुनवागांव में रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी पुरन गेंड्रे पिता राजकुमार गेंड्रे उम्र 25 साल साकिन ग्राम बाबुनवागांव थाना छुईखदान जिला केसीजी के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ हाथ भट्ठी शराब कीमती 600 रूपये तथा शराब बिक्री नगदी रकम 120 रूपये जुमला कीमती 720 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी पुरन गेंड्रे के विरूध्द अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 34(1)ब आबकारी एक्ट तहत अपराध पंजीबध्द कर कार्यवाही किया गया।

