धान उठाव कार्य में आई गति, उपार्जन केन्द्रों से 62,524.760 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी
43375 किसानों से 2,56,776.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी
57294.180 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान किसानों को
9789 किसानों ने 792.2728 हेक्टेयर रकबा किया समर्पित
खैरागढ़, 07 जनवरी 2026//
जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक 39 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 51 उपार्जन केंद्रों में 43,375 किसानों से कुल 2,56,776.76 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
शासन द्वारा लागू “तुंहर टोकन” जैसी पारदर्शी व्यवस्था के चलते किसान निर्धारित तिथि पर सहजता से उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर धान विक्रय कर रहे हैं। धान विक्रय के पश्चात अब तक 57,294.180 लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान सीधे किसानों के खातों में किया जा चुका है।
धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा हेतु बैठने, पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही धान खरीदी के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता भी बनी हुई है।
इसी क्रम में अब तक 9789 किसानों द्वारा 792.2728 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में 4,40,031 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
धान खरीदी के साथ-साथ समितियों में संग्रहित धान का उठाव कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। इसके लिए अब तक 89,474.760 मीट्रिक टन धान का डीओ और टीओ जारी किया गया है, जिसमें से 62,524.760 मीट्रिक टन धान का उठाव पूर्ण किया जा चुका है।



