G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

जिला मुख्यालय स्थित राजा फतेह सिंह खेल मैदान में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

07 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री, विभागीय कामकाज की करेंगे समीक्षा

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक, लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के दिए निर्देश

खैरागढ़:  कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह राजा फतेह सिंह खेल मैदान में गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभागीय झांकियां तैयार करने तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभावी प्रस्तुति के लिए शिक्षा विभाग को विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आयोजन के सुचारु संचालन हेतु मुख्य मंच की सजावट, बैठक व्यवस्था, मैदान की साफ-सफाई, आमंत्रण पत्र, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था, पंडाल, कुर्सी, पार्किंग, गुब्बारों की व्यवस्था एवं पुरस्कार वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे। कलेक्टर श्री चंद्रवाल ने बताया कि प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन 07 जनवरी को एक दिवसीय जिला प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के प्रवास से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, अपर कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री रेणुका रात्रे, सुश्री पूजा पिंचा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page