G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAKabirdhamखास-खबर

उपमुख्यमंत्री की निजी टीम में शामिल हुए जिला पंचायत कबीरधाम के सीईओ अजय त्रिपाठी

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अजय कुमार त्रिपाठी को  उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव की निजी स्थापना में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में पदस्थ  विपुल कुमार गुप्ता (मूल पद—संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर) की सेवाएं उनके मूल विभाग को वापस कर दी गई हैं। आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से 31 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page