G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKCGखास-खबर

23 से 25 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, केसीजी की टीम रवाना

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो केसीजी

खैरागढ़ : जिले की चयनित युवा प्रतिभाओं की टीम 23 से 25 दिसंबर 2025 तक बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में सहभागिता हेतु रवाना हुई। टीम को कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज एवं डिप्टी कलेक्टर पूजा पिंचे ने शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

गौरतलब है कि 05 दिसंबर 2025 को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ (कैम्पस–2) में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया था। इस जिला स्तरीय आयोजन में कुल 14 विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लोक नृत्य, लोक गीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, सुवा नृत्य, रॉक बैंड, राउत नाचा, नाटक, वेशभूषा सहित अन्य विधाएं शामिल थीं।

इन प्रतियोगिताओं में खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए किया गया है, जहां वे 23 से 25 दिसंबर तक बिलासपुर में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कुल 105 विद्यार्थियों को सहायक क्रीड़ा अधिकारी कन्हैयालाल पटेल के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस दौरान नीलू सिंह, डॉ. विनीत सिंह, बैधनाथ वर्मा, प्रिंकर कश्यप एवं संजय श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page