अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर हाई स्कूल दपका में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन


AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
दिव्यांग लोगों के बारे में बढ़ानी होगी जागरूकता- डीजे कंवर

अभिनव पहल खैरागढ़ : राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनांदगांव के तत्वाधान में तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ द्वारा शासकीय हाई स्कूल दपका में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर का आयोजन में किया गया। शिविर का शुभारम्भ पैरालीगल वालंटियर तालुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ गोलू दास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर जिला एवं पर सत्र न्यायाधीश मोहनी कंवर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में दिव्यांगता को एक सामाजिक कलंक के रूप में देखा जाता है। जिसे सुधारने की आवश्यकता है। विश्व विकलांग दिवस पर इस वर्ष का विषय है सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए विकलांगता समावेशी समाजों को बढ़ावा देना। विकलांग व्यक्तियों को अपने भाग्य को आकार देने और समाज में योगदान देने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाने के महत्व को रेखांकित करता है। सरकार द्वारा देश में दिव्यांगो के लिए कई नीतियां बनायी गयी है। उन्हें सरकारी नौकरियों, अस्पताल, रेल, बस सभी जगह आरक्षण प्राप्त है। दिव्यांगो के लिए सरकार ने पेशन की योजना भी चला रखी है। लेकिन ये सभी सरकारी योजनाएं का लाभ तभी मिल सकता है जब इसकी जानकारी उन दिव्यांगो को होनी चाहिए।
आगे पैरालीगल वालंटियर ताल्लुक विधिक सेवा समिति खैरागढ़ गोलूदास द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। यह दिवस शारीरिक रुप से अक्षम लोगों को देश की मुख्य धारा में लाने के लिए मनाया जाता है। दिव्यांगो के जीवन के तौर-तरीको को और बेहतर बनाने के लिए उनके जीवन के हरेक पहलू में समाज में सभी विकलांग लोगों को शामिल करने के लिए भी इसे देखा जाता है जैसे राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक, समाज में उनके आत्मसम्मान, सेहत और अधिकारों को सुधारने के लिए और उनकी सहायता के लिए एक साथ होने के साथ ही लोगों की दिव्यागंता के मुद्दे की ओर पूरे विश्वभर की समझ को सुधारने के लिए इस दिन के उत्सव का उद्देश्य बहुत बड़ा है।
साहू द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी प्रदान की गयी। उपस्थित छात्र-छात्राओं को यह बताया गया कि कैसे आप कानूनी जानकर बने और अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहे। इस अवसर पर उनके निःशुल्क अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गयी साहू द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं के समस्याओं को सुना गया एवं उसके निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। साथ ही गुड टच बैड टच पॉक्सो एक्ट छात्रों के कानूनी अधिकार के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस मौके पर प्राचार्य के सी केहरी, सहित शिक्षकगण ई रॉबिंसन, एम एल खरे, बी के यादव, पी न बंदे, के एस गहरवार, पी एल महिमा व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



