चिलम में गांजा भरकर पीने वाला आरोपी राजेश वैष्णव को न्यायालय पेश किया गया।

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी
अभिनव पहल खैरागढ़ : केसीजी पुलिस की त्वरित कार्यवाही।
लगातार अवैध कार्य एवं नशे के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी दिनांक 22.11.2025 को छुईखदान क्षेत्र में चिलम में गांजा भरकर पीने वाला आरोपी राजेश वैष्णव पिता लक्ष्मणदास वैष्णव उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 09 कनक नगर छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी के विरूध्द वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम केसीजी के आरोपी राजेश वैष्णव के कब्जे से एक नग कागज के पुडिया में लगभग गांजा 05 ग्राम, किमती 40 रूपये, एक नग मिट्टी का बना काले रंग का चिलम जिस पर एक मटमैला जिन्दी लगा है चिलम के अंदर आधा जली हुई गांजा भरा हुआ है तथा एक नग माचिस का डिब्बा जिसमे अंग्रेजी में MATAR लिखा हुआ को गवाहों के समक्ष जप्त कर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 425/2025 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया। आरोपी राजेश वैष्णव को माननीय न्यायालय पेश किया गया। क्षेत्र में लगातार अवैध कार्यो एवं नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगा। उपरोक्त कार्यवाही में पुलिस टीम केसीजी का सराहनीय योगदान रहा।



