G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

कवर्धा : एसडीओपी के क्लर्क पर बदसलूकी का आरोप, आदिवासी समाज में आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग

कवर्धा : एसडीओपी के क्लर्क पर बदसलूकी का आरोप, आदिवासी समाज में आक्रोश, एसपी से कार्रवाई की मांग

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा :  कबीरधाम जिले के बोड़ला एसडीओपी कार्यालय में कार्यरत क्लर्क पर आदिवासी महिला ने गंभीर बदसलूकी का आरोप लगाया है. लखनपुरखुर्द निवासी महिला ने इसकी शिकायत एसपी धर्मेंद्र सिंह से की है. महिला ने दिए आवेदन में कहा कि उसे और उसके पति को थाने में कई घंटे बिठाकर अपमानित किया गया. महिला के मुताबिक उन्हें पानी पीने और शौचालय जाने तक की अनुमति नहीं दी गई. साथ ही साथ एसडीओपी ऑफिस के क्लर्क सतीष उपाध्याय ने लगातार अभद्र व्यवहार किया.


एसडीओपी को ऑफिस से हटाने की मांग : पीड़िता ने आरोप लगाया कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की जा रही है. आरोपी को बचाने के लिए झूठे गवाह खड़े किए जा रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज की जांच तक नहीं की गई. महिला ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराई जाए और आरोपी क्लर्क को एसडीओपी कार्यालय से तत्काल हटाया जाए ताकि वह जांच को प्रभावित न कर सके.

एसडीओपी के क्लर्क ने पूछताछ के लिए हम लोगों को बुलाया था.हम लोगों ने एक जमीन खरीदी है,उसी को लेकर की तुमने ये जमीन कैसे खरीदी है.पूछताछ के दौरान हमारे साथ बदसलूकी की गई.पानी पीने नहीं दिया और गाली गलौज किया है –रेवती बाई,पीड़िता

मामला जमीन खरीदी से जुड़ा है. एसडीओपी के बाबू ने परिवार को बुलाकर जमीन के लिए पैसा कहां से आया और कितने में खरीदी को लेकर पूछताछ की.इसके बाद गंदी गालियां दी. शिकायत के बाद जो जांच हुई उसमें एसडीओपी को दोषमुक्त बता दिए.हम चाहते हैं कि उसको एसडीओपी दफ्तर से हटाकर निष्पक्ष जांच कराई जाए- गजानन चंद्रवंशी, पीड़िता का परिजन

समाज में घटना को लेकर गुस्सा : इस घटना से आक्रोशित समाज के बड़ी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. लोगों ने कहा कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे.


ये जांच का विषय है. जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी- धर्मेंद्र सिंह,एसपी

समाज में भी गुस्सा : पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.वहीं इस पूरे मामले ने क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page