कवर्धा : चिल्फीघाटी में फंसा ट्रेलर, दोनों ओर 10 किलोमीटर का लंबा जाम.. बार बार बन रही है ऐसी समस्या.. यात्री परेशान
कवर्धा : चिल्फीघाटी में फंसा ट्रेलर, दोनों ओर 10 किलोमीटर का लंबा जाम.. बार बार बन रही है ऐसी समस्या.. यात्री परेशान

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ कवर्धा : चिल्फीघाटी में फिर से लंबा और घंटों जाम लगा रहा। मंगलवार को एक ट्रेलर घाटी के मोड़ में फस गया, जिसके बाद दिनभर का जाम लग गया। यह शाम तक बना रहा है। जाम को हटाते हुए पुलिस जवानों के पसीने छूट गए।
मंगलवार की सुबह लगभग 5 बजे के आसपास चिल्फीघाटी के मोड़ पर एक ट्रेलर नाली में उतर गया। वहीं आगे से एक ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाकर फंसा दिया, जिसके कारण दोनों ओर लंबी कतार लग गई है। चिल्फीघाटी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वाहन ऐसा फंसा कि उसे वहां से हटाने में काफी दिक्कत हुई।
सुबह का जाम दोपहर और शाम तक भी नहीं हटाया जा सका। इसके चलते लगभग 10 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। छोटे वाहनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगने से सबसे ज्यादा परेशानी बस यात्रियों और छोटे-छोटे वाहन को हुई।
वे अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे की लेट लतीफ हुई। वही इमरजेंसी सेवा भी बाधित हुई। जाम की स्थिति शाम तक जस की तस रही, बल्कि वाहनों की कतार दोनों ओर और बढ़ती चली गई।

