G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया शक्कर कारखाना में मेंटनेंस कार्य पर रखने के लिए श्रमिक कल्याण संघ ने क्षेत्रीय विधायक कार्यालय व SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन….

पंडरिया शक्कर कारखाना में मेंटनेंस कार्य पर रखने के लिए श्रमिक कल्याण संघ ने क्षेत्रीय विधायक कार्यालय व SDM कार्यालय में सौंपा ज्ञापन….



टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : शक्कर कारखाना में पेराई सत्र चालू करने के लिए श्रमिकों द्वारा मेंटनेश का कार्य किया जाता है और जैसे जिस दिनांक से ड्यूटी आते हैं उसी दिनांक से ड्यूटी ज्वाइन कर लेते हैं जिससे पेराई सीजन अच्छा से संचालन हो सके और मेंटनेश का कार्य सफल रहे.


वैसे ही इस बार भी पेराई सत्र चालू करने के लिए मेंटनेंस कार्य किया जाना है जिसमें पूर्व में श्रमिक जिस दिनांक से आते हैं उसी दिनांक पर ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जब कारखाना प्रबंधक के पास गए तो प्रबंधक मनमानी तानाशाही रवैया अपनाते हुए कहा कि इस वर्ष मैं अपने हिसाब से कार्य पर रखूंगा और मैं किसी को ड्यूटी पर नहीं रखूंगा बोलने लगे.


तब इसी बात को लेकर श्रमिकों का कहना है कि सर जी पूर्व में पिछले 4,5 वर्षों से जिस दिनांक से ड्यूटी आते हैं उसी दिनांक से ड्यूटी बुलाने के लिए आवेदन निवेदन किया!
जब कारखाना प्रबंधक ने श्रमिकों का बात नहीं सुनी तो अपने क्षेत्रीय विधायक के विधायक कार्यालय व SDM कार्यालय में जाकर अपनी समस्या से अवगत कराया और जल्द निराकरण करने के लिए निवेदन किया.

श्रमिक कल्याण संघ का कहना है कि यदि हमारी समस्याओं का जल्द निराकरण नहीं करते हैं तो कारखाना प्रबंधक के खिलाफ  सप्ताह भर बाद में सभी श्रमिकों के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य रहेंगे.जिसमें संपूर्ण जिसमेदारी कारखाना प्रबंधक और शासन प्रशासन की होगी !



ज्ञापन देने के लिए उपस्थिति रहे रमाशंकर विश्वकर्मा (अध्यक्ष) अजय बंजारे(सचिव) सत्यप्रकाश मानिकपुरी (कोषाध्यक्ष)मेलन मानिकपुरी(संयुक्त सचिव)संतराम वर्मा(प्रवक्ता) बिसेन साहू(सदस्य) अश्वनी साहू,गोपाल चंद्रवंशी,जुनैद खान,अजीत साहू, मनीष जायसवाल,लोकसिंह ठाकुर, शिवा निषाद,देव नेताम,मुकेश यादव,सूरज चंद्राकर !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page