G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhINDIAखास-खबर

कलेक्टर ने ग्राम घोटाटोला में मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर का किया निरीक्षण

AP न्यूज विश्वराज ताम्रकार जिला ब्यूरो चीफ केसीजी

बैगा बसाहटों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए निर्देश, पुल निर्माण हेतु स्थल निरीक्षण का आदेश

खैरागढ़, 13 जून 2025//
कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रावल ने आज विकासखंड छुईखदान के ग्राम पंचायत गेरुखदान के आश्रित ग्राम घोटाटोला में संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली, दवाइयों की उपलब्धता, एवं आयुष्मान कार्ड से संबंधित सेवाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मितानिनों से क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली। बताया गया कि घोटाटोला और पास के गांवों में कुल 6 गर्भवती महिलाएं हैं, जिनका नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं, बैगा जनजातीय समुदाय की गर्भवती महिलाएं अब भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए नहीं आती हैं। इस पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि वे बैगा बसाहटों में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष शिविर आयोजित करें, ताकि इन समुदायों को प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

कलेक्टर ने ग्राम सरपंच और सचिव को निर्देश दिए कि वे बैगा हितग्राहियों की विशेष बैठक लेकर उन्हें सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक करें और आवश्यक सेवाओं से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान ग्राम सरपंच द्वारा तिरींन खपरी ग्राम में पुल निर्माण की मांग रखी गई। कलेक्टर श्री चन्द्रावल ने इस पर आरईएस विभाग के एसडीओ को तत्काल स्थल निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल, एसडीएम छुईखदान-गंडई अविनाश ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page