G-QKE15KJ9P0 25777229988609873
ChhattisgarhKabirdham

पंडरिया : निर्माणाधीन नहर की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और किसानों में जबरदस्त आक्रोश है..नहर की लाइनिंग दरारों से भरी

पंडरिया : निर्माणाधीन नहर की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और किसानों में जबरदस्त आक्रोश है..नहर की लाइनिंग दरारों से भरी

टीकम निर्मलकर AP न्यूज़ पंडरिया : किसानों की वर्षों की मांग और आंदोलनों के बाद पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वीकृत नहर निर्माण कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। बकेला, देवसरा और लिंहाईपुर गांव के पास निर्माणाधीन नहर की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों और किसानों में जबरदस्त आक्रोश है। शुरुआती चरण में ही नहर की लाइनिंग दरारों से भरी हुई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उदेराम के खेत के पास पुलिया के आगे भारी दरारें
लिंहाईपुर नाला के समीप, उदेराम के खेत के पास बनी पुलिया के ठीक आगे नहर की दीवारों में जगह-जगह दरारें देखने को मिल रही हैं। कार्य स्थल पर मौजूद ठेकेदार के सुपरवाइजर ने उक्त स्थान को ‘चैन 75’ बताते हुए माना कि दरारें मौजूद हैं और कहा कि “बाद में ठीक कर ली जाएंगी”।
लेवलिंग में भी भारी गड़बड़ी, जल प्रवाह पर संकट
स्थानीय किसानों ने बताया कि नहर की सतह असमान है और लेवलिंग का कार्य बेहद लापरवाही से किया गया है। ऐसे में आगे तक जल प्रवाह सुचारु रूप से संभव नहीं हो पाएगा। किसानों ने यह भी आरोप लगाए कि यदि प्रारंभिक बिंदु पर ही कार्य मानकों से परे है, तो आगे की स्थिति और भी चिंताजनक होगी।
ठेकेदार की रॉयल्टी कटेगी
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुविभागीय अधिकारी शर्मा ने कहा कि दरारों को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा और दोषी ठेकेदार की रॉयल्टी तथा भुगतान में कटौती की जाएगी। लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बयान हर निर्माण कार्य में दिए जाते हैं, परंतु धरातल पर सुधार दिखाई नहीं देता।
विधायक भावना बोहरा की साख पर असर
पंडरिया विधायक भावना बोहरा की छवि एक तेजतर्रार और जनसेविका की रही है, लेकिन उनके निर्वाचन क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से उनकी साख को भी नुकसान पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक द्वारा स्वीकृत कराए गए कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण में गंभीर चूक हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page